पलामू : जिले के सभी पांच विधानसभा में 30 नवंबर 2019 को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि व पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इसमें चुनाव को लेकर किये गए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 28 नवंबर को तीन बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा. 3 बजे के बाद समूह में खाना खाने वालों पर नजर रखी जायेगी. वहीं होटल/धर्मशाला/गेस्ट हाउस/लॉज आदि जगहों पर छापेमारी की. चुनाव के 48 घंटे पूर्व प्रचार संबंधित विज्ञापनों को प्रचार-प्रसार भी बंद हो जायेगा. विज्ञापन निकालने की स्थिति में व्यक्ति को प्री सर्टिफिकेशन करना अनिवार्य होगा. बगैर प्री-सर्टिफिकेशन विज्ञापनों का प्रकाशन/प्रसारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि 4300 सेवा मतदाताओं को पोस्टल बैलेट दे दिया गया है. सुविधा एप के तहत हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए 39 लोगों को स्वीकृति दी गयी है. मतदान को लेकर 28 नवंबर से मतदानकर्मियों का डिस्पैच शुरू हो जायेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 8 लोगों को जिला बदर किया गया है। उन्होंने कहा कि 62 महिला बूथ है, ,जिसमें 42 सखी बूथ हैं.
बताया कि अबतक कुल 1 करोड़ 81 लाख 5 हजार 940 रूपये की राशि जब्त की जा चुकी है. आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत एफएसटी द्वारा 9 शिकायत प्राप्त हुई है. इसमें 5 प्राथमिकी और 4 में सन्हा दर्ज किया गया है. वहीं एफएसटी और एमसीसी द्वारा 27 शिकायतें आई है, जिसमें 12 में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. एफएसटी द्वारा 3 शिकायतें आई है, जिसमें 2 में प्राथमिकी और 1 में सन्हा दर्ज किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 पर 704 कॉल आई। इसमें 434 प्राप्त कॉल, 263 पर्सनल मीटिंग की है. इसमें 7 शिकायतें भी आई थी, जिसका निष्पादन कर दिया गया है. 16 प्रत्याशियों के विज्ञापन के पूर्व प्रमाणीकरण किया गया है. वहीं अवैध रूप से बल्क वाईस कॉल करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया सोशल मीडिया पर बगैर अधिकृत रूप से चुनाव प्रचार करने हेतु हुसैनाबाद के एक व्यक्ति से स्पष्टीकरण, सोशल मीडिया का एक अन्य मामला भारत निर्वाचन आयोग को अग्रेतर कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सी-विजिल एप पर 45 शिकायतें आई है. इसका निष्पादन कर दिया गया है. स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है. 405 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.


