नई दिल्ली : दिल्ली हिंसा के बीच कई ऐसे मौके भी आए जब हिंदू-मुस्लिम एकता देखने को मिली. जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा की आग में जल रही थी तब एक मुस्लिम युवक ने तिहारा के चमन पार्क स्थित शिव मंदिर को बचाया. इस शख्स का नाम शकील अहमद है. बीते 25 फरवरी को जब यहां हिंसा हो रही थी तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शिव मंदिर की रक्षा की. और उपद्रवियों को इसके आस-पास भी नहीं आने दिया.
शकील ने न्यूज़ 18 इंडिया से बातचीत में बताया कि उपद्रवी तोड़फोड़ के इरादे से उनके क्षेत्र तिहारा में आए, तो वहां के कुछ लोग मस्जिद की तरफ बढ़ गये तो कुछ मंदिर की हिफाजत में लग गये. उन्होंने कहा, 'उपद्रवी पहले मस्जिद की ओर बढ़ रहे थे लेकिन हमने ना ही उन्हें मस्जिद की ओर जाने दिया और ना ही शिव मंदिर की ओर.'
72 घंटों से नहीं सोए
शकील ने आगे बताया कि इस घटना को 72 घंटे से भी ज्यादा हो गये हैं लेकिन हमारी आंख अभी भी नहीं लगी है. घटना वाले दिन उपद्रवी अपने साथ हथियार लेकर आए थे लेकिन हमें अपने मंदिर और मस्जिद दोनों को को बचाना जरूरी था. इसे भी पढ़े: हिंदू लड़की की शादी में पहरेदारी कर रहे थे मुस्लिम
मुस्लिम भाइयों ने कहा- आराम से सो जाइएRam Sevak,a resident of Shiv Vihar: I am living here for the past 35 years.There are only one or two houses of Hindus in this bylane,but we never faced any problem. At time of violence,my Muslim brothers assured me that 'Uncle ji sleep well,there will be no harm'.#Delhiviolence pic.twitter.com/Q6mkKPFJmn— ANI (@ANI) February 28, 2020
वहीं, शिव विहार निवासी राम सेवक ने कहा, 'मैं यहां पिछले 35 साल से रह रहा हूं. इस इलाके में सिर्फ एक या दो ही हिंदू परिवार रहते हैं, लेकिन हमे कभी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. हिंसा के समय मेरे मुस्लिम भाइयों ने मुझसे कहा कि अंकल जी, आप आराम से सो जाइए. आपको कोई नुकसान नहीं होगा.'
दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 की मौत
बता दें कि राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच गई है. हिंसा में 56 पुलिसकर्मियों समेत 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. शीर्ष पुलिस सूत्रों ने बताया कि हालात फिलहाल शांतिपूर्ण और नियंत्रण बना हुए है. पुलिस का फ्लैग मार्च जारी रहेगा. पुलिस का ये भी कहना है कि वो इस हिंसा में बाहरी लोगों के शामिल होने के आरोपों की जांच कर रही है.

