जमुई: बिहार की जमुई पुलिस और सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए हार्डकोर नक्सली किशुन हेंब्रम को झाझा थाना इलाके के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किशुन हेंब्रम नक्सली नेता विद्युत पिंटू राणा और सिद्धू कोड़ा का खास सहयोगी बताया जा रहा है. गिरफ्तार नक्सली की चंद्रमण्डीह थाना इलाके में एक फेरीवाले की हत्या और लाश के नीचे बम प्लांट कर पुलिस बल को उड़ाने की साजिश के मामले में तलाश थी.
लाश में बम लगाकर पुलिस बल को उड़ाने की साजिश
करीब 2 साल पहले सतपोखरा के जंगल में नक्सलियों ने एक फेरीवाले की हत्या कर दी थी, जब पुलिस लाश उठाने पहुंची तो तो नक्सलियों ने लाश के नीचे बम लगाकर ब्लास्ट कर दिया था. इस घटना में चंद्रमण्डीह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
डीआईजी को ट्रैप करने की साजिश में शामिल था
इसे भी पढ़े: सुरक्षा एजेंसियों को मिला ट्रंप के दौरे से पहले प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, अलर्ट
लेवी वसूली का आरोप
गिरफ्तार नक्सली किशुन हेंब्रम के बारे में बताते हुए एएसपी अभियान सुधांशु कुमार ने कहा है कि किशुन हेम्ब्रम लेवी वसूली के मामलों में वांटेड है. उन्होंने बताया कि नक्सली कमांडर पिंटू राणा और सिद्धू कोड़ा के कहने पर आरोपी लेवी वसूली और अन्य हिंसक वारदातों को अंजाम दिया करता था.

