लेटेस्ट

Latest

8 साल की मासूम के साथ रिश्तेदार सहित 16 लोगों ने किया रेप, जांच में जुटी पुलिस

16 people, including relatives with 8-year-old innocent, raped, police engaged in investigation

18 February 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK: चेन्नई के विलुपुरम में एक आठ साल की लड़की की गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है जिसके साथ कुछ रिश्तेदारों सहित 16 लोगों ने रेप किया था. 

पुलिस का कहना है कि लड़की कुछ दिनों से पेट दर्द और बुखार से जूझ रही थी. लेकिन पुलिस ने लड़की की मौत के मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है. क्लास 3 में पढ़ने वाली लड़की अपनी मां, बड़ी बहन, सौतेले पिता और सौतेले भाई के साथ रहती थी. गुरुवार की रात को जब बाथरूम में गई तो लौटी नहीं. बाद में मां ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो वह अचेत पड़ी थी.

हॉस्पिटल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. 2017 में लड़की की मां पति से अलग हो गई थी और चेन्नई चली गई थी. इस दौरान उसने दो बेटियों को रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया था. चेन्नई जाने के एक साल बाद लड़की की मां जब लौटी थी तो उन्हें पता चला कि बेटियों के साथ यौन शोषण और रेप किया गया है. इसके बाद महिला बेटियों को लेकर पडुचेरी चली गई और एक स्कूल में दाखिला करा दिया.
इसे भी पढ़े: राजस्व कर्मचारी को घुस लेते ACB ने किया गिरफ्तार
स्कूल में एक लड़की जब अचानक बेहोश हो गई तो उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था. इसी के बाद लड़की के साथ रेप का खुलासा हुआ. तब पता चला था कि लड़की के साथ कुछ रिश्तेदारों सहित कुछ लोगों ने 2 सालों तक रेप किया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo