UB DESK: इस वक्त की बड़ी खबर कांडला से आ रही है जहां अमेरिका के राष्ट्रपति के दौरे से पहले पुलिस को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिला है.इस घटना से सुरक्षा एजेंसियां हैरान हैं. सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल बिना फोन नेटवर्क के भी किया जा सकता है. इस वजह से इस फोन के सिग्नल को डिटेक्ट कर पाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए मुश्किल काम है.
खबर के मुताबिक कांडला पोर्ट के नजदीक एक आईलैंड के पास ये सैटेलाइट फोन मिला है, सैटेलाइट फोन थुराया कंपनी का है. इस कंपनी का सैटेलाइट फोन भारत में प्रतबिंधित है.
एक मछुआरे को ये पैकेट दिखा और उस में थुराया सैटेलाइट फोन था. पुलिस ने इस फोन को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़े: जेवीएम के भाजपा में विलय पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ बता दें कि 24 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप भारत आ रहे हैं. ट्रंप सबसे पहले गुजरात आएंगे. इस लिहाज से इस फोन की बरामदगी महत्वपूर्ण है. ट्रंप के दौरे के लिए अहमदाबाद में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

