नई दिल्ली : नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की मौत हो गई. केंद्र सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा दिया है. साथ ही उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी घोषणा की गई है. यह जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी है.
दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शहीद रतन लाल को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और एक व्यक्ति को नौकरी देने की घोषणा की है.
जेपी नड्डा ने कहा हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की मौत विचलित करने वाली है. उन्होंने कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए अपना जान दे दी. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रतनलाल के परिवार का ख्याल दिल्ली सरकार रखेगी. उन्होंने विधानसभा में उन्हें एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और नौकरी देने की घोषणा की.JP Nadda, BJP President: It is upsetting that Delhi Police's head constable Rattan Lal ji had to lose his life while maintaining law & order. He has been given the honour of martyr and Rs 1 crore will be given to his family. We will also provide a job to one of his family member. pic.twitter.com/1wbVeIV6xE— ANI (@ANI) February 26, 2020
इसे भी पढ़े: दिल्ली हिंसा
केजरीवाल ने कहा असमाजिक तत्वों ने दिल्ली में हिंसा फैलाई. दिल्ली की जनता हिंसा नहीं चाहती है. दिल्ली के हिंदू-मुस्लिम कभी लड़ाई नहीं चाहते हैं. यह बाहरी तत्वों का काम है.Delhi CM Arvind Kejriwal in Delhi Assembly: I want to assure the family of Delhi Police Head Constable Rattan Lal ji that we will take care of them. We will give a compensation of Rs 1 Crore and a job to a member of his family. pic.twitter.com/ifh9UernLI— ANI (@ANI) February 26, 2020

