लेटेस्ट

Latest

मुस्लिम संगठन की घोषणा, वारिस पठान का सिर कलम करने वाले को देंगे 11 लाख

Announcement of Muslim organization,Warish Pathan's head pen Will give 11 lakh to the doer

22 February 2020

/ by Uday Bharat

मुजफ्फरपुर: AIMIM के नेता वारिस पठान के विवादित बयान के खिलाफ मुजफ्फरपुर के एक मुस्लिम सामाजिक संगठन ने पुतला जलाकर विरोध दर्ज किया. इतना ही नहीं, ये घोषणा भी की गई है कि पठान का सिर कलम करने वाले को 11 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे.

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कंपनी बाग रोड में सामाजिक संगठन हक-ए-हिंदुस्तान मोर्चा के बैनर तले इसके सदस्यों ने वारिस पठान के बयान का जमकर विरोध किया और पठान को देशद्रोही भी बताया. यहां हक-ए-हिंदुस्तान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक तमन्ना हाशमी ने कहा कि वारिस पठान की भाषा पाकिस्तान की भाषा है, ये देशद्रोहियों की भाषा है और हम अपने मोर्चा की तरफ से यह ऐलान करते हैं कि ऐसे आतंकियों का सिर कलम कर दिया जाए. हाशमी ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति वारिस पठान का सिर कलम करके लाएगा, उसे हमारे मोर्चे की तरफ से 11 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा.
इसे भी पढ़े : ट्यूशन पढ़ने जा रही लड़की के साथ रेप, बलात्कार के बाद लड़की को बेचा डाला
बता दें कि AIMIM के नेता वारिस पठान ने 15 फरवरी को कर्नाटक के गुलबर्गा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली में कहा था, 'वे कहते हैं कि हमने महिलाओं को आगे कर दिया है, लेकिन ध्‍यान रखना कि अभी तक केवल शेरनियां ही बाहर आई हैं और आप पसीना बहा रहे हैं. इससे आप समझ सकते हैं कि अगर हम सभी बाहर निकल आए तो क्‍या होगा. हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ के ऊपर भारी हैं. ये याद रख लेना.'

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo