लेटेस्ट

Latest

PHQ में कई अहम पद खाली, कामकाज हो रहा प्रभावित

Many important posts vacant in PHQ, functioning affected

07 February 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : झारखंड राज्य पुलिस मुख्यालय में कई अहम पदों के खाली होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है. जनवरी महीने में मुख्यालय के आईजी प्रोविजन अरूण कुमार सिंह और डीआईजी बजट मदन मोहन लाल सेवानिवृत्त हो गए. लेकिन इन दोनों पदों पर अभी किसी पदाधिकारी की पोस्टिंग नहीं हुई है.

वहीं डीआईजी संगीता कुमारी के निधन के बाद डीआईजी कार्मिक का पद भी खाली है. इसी तरह सीआईडी के आईजी रंजीत प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के बाद संगठित अपराध आईजी का पद दिसंबर महीने के बाद से रिक्त है. 31 जनवरी के बाद सीआईडी के एक अन्य आईजी का पद भी रिक्त हो गया.

इतना ही नहीं एसपी से डीआईजी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन होना है. लेकिन जनवरी में ही होने वाले प्रमोशन को एक माह से अधिक वक्त से बाधित रखा गया है. 

गौरतलब है कि डीआईजी स्तर पर प्रमोशन के बाद कई खाली पदों को भरा जा सकता है. फिलवक्त पुलिस मुख्यालय के आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह के पास ही एसआईबी के प्रमुख, जगुआर के आईजी का भी प्रभार है. एसआईबी के प्रमुख डीआईजी रैंक के अधिकारी होते हैं. एसपी रैंक के अधिकारियों को प्रमोशन देने के बाद यहां डीआईजी की पोस्टिंग हो सकती है. जगुआर में डीआईजी का पद भी खाली है.



वित्तीय काम-काज हो रहा प्रभावित 
आईजी प्रोविजन व डीआईजी बजट के पद पर किसी अधिकारी के नहीं होने से वित्तीय कामकाज प्रभावित हो रहा. आईजी प्रोविजन के द्वारा पुलिस के लिए सामान की खरीद वगैरह की जाती है. ऐसे में कोई नया टेंडर नहीं हो पाएगा. 
वहीं आईजी सीआईडी कई कांडों के अनुसंधान से जुड़े होते हैं. सीआईडी में दर्ज अनुसंधान में आईजी अहम कड़ी होते हैं. वहीं राज्य में संगठित अपराध पर कार्रवाई, उनकी निगरानी का काम आईजी संगठित अपराध के द्वारा किया जाता है. कोल परियोजनाओं में टेरर फंडिंग के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर गठित कमेटी में भी आईजी संगठित अपराध को रखा गया है. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर बनी हाईलेबल मॉनिटरिंग कमेटी आईजी संगठित अपराध के नहीं होने के कारण काम नहीं कर रही है.
इसे भी पढ़े: आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की फ़रियाद, कार्रवाई का दिया भरोसा
जहां कम कामवहां कई अधिकारी 
सबसे बड़ी बात यह है कि जहां कम काम है वह  कई अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है. राज्य पुलिस मुख्यालय में रेल शाखा में डीआईजी से लेकर डीजी तक के अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है. रेल में डीजी, एडीजी व आईजी तीनों बड़े रैंक पर अधिकारियों की पोस्टिंग है. अमूमन डीजी या एडीजी में किसी एक रैंक के अधिकारी को ही यहां रखा जाता है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo