लेटेस्ट

Latest

गैंगरेप : दोस्त के साथ घूमने निकली युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, चार आरोपी गिरफ्तार

Gang-rape: gang-rape of a girl who goes out with a friend, four accused arrested

07 February 2020

/ by Uday Bharat

रामगढ़ : जिले के कुजू ओपी इलाके में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया. पीड़िता गुरुवार को परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पतरातू लेक रिसॉर्ट घूमने आई थी. यहां से परिवार के सदस्य घर लौट गए. जबकि पीड़िता अपने दोस्त के साथ कहीं दूसरी जगह घूमने के लिए निकल गई. इसी दौरान कुजू ओपी के मुरपा जंगल में आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया.

मारपीट के बाद किया गैंगरेप
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दोस्त के साथ जाने के दौरान पीड़िता मुरपा जंगल के पास बाइक से उतरकर खड़ी थी. वहां पहले एक आरोपी आया और उसने पीड़िता से वहां खड़े होने की वजह पूछी. इसको लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद आरोपी ने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया. चारों ने पहले लड़की के साथ मारपीट की, फिर गैंगरेप किया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं, पीड़िता के दोस्त ने इस घटना की जानकारी कुजू पुलिस को दी.
इसे भी पढ़े: पूर्व सीएम के योजना को बंद करेगी हेमंत सरकार, इसपर खर्च होने वाली राशि से किसानों का कर्ज माफ करेगी
24 घंटे के अंदर चारों आरोपी गिरफ्तार
एसपी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने 24 घंटे के अंदर छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बतौर एसपी पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान भी कर ली है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है. सभी आरोपी कुजू ओपीक्षेत्र के बोंगाबर गांव के रहने वाले हैं. आरोपियों की पहचान अमित कुमार (27 वर्ष), अनिल कुमार (24 वर्ष), संजीव कुमार (25 वर्ष) और मिथुन कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo