मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शहीद हमारे अमूल्य धरोहर हैं, आपकी अपेक्षाओं पर भी कार्रवाई की जाएगी.
बताते चलें की विजय सोरेंग गुमला जिले के फरसामा गांव के निवासी थे. सीआरपीएफ जवान के रूप में जम्मू कश्मीर में तैनात थे. 14 फरवरी को पुलवामा में देश को हिला कर देनेवाली घटना में विजय सोरेंग शहीद हो गए थे.
इस घटना के बाद उनके पिता वृष सोरेन ने कहा था कि हमें अपने पुत्र खोने का गम तो है लेकिन उनके देश सेवा के लिए शहीद होने पर गर्व भी है.

