रांची : बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो पर दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले के एक पुराने मामले को लेकर कार्रवाई शुरु हो गई है. बुधवार को पुलिस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ढुल्लू फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.
इधर विधायक पर हुई इस कार्रवाई पर राजनीति शुरु हो गई है. बीजेपी ने इसे हेमंत सरकार का षडयंत्र करार दिया है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि साथ षडयंत्र एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी से किया गया पुलिस का दुर्व्यवहार इस बात को साफ दिखाता है कि हेमंत सरकार किस कदर भाजपा के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्य कर रही है.
इसे भी पढ़े: सीएम हेमंत ने असहाय बीमार लोगों के लिए उठाया बड़ा कदम
उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो के खिलाफ मारपीट के लिए विगत 14 फरवरी को शिकायत दर्ज की गई है जबकि यह घटना शिकायतकर्ता के अनुसार अप्रैल 2019 की है. प्रकाश ने आगे कहा कि उपरोक्त घटनाक्रम को देखने पर यह स्पष्ट पता चल रहा है कि साजिश के तहत ढुल्लू महतो को फंसाया जा रहा है.

