UB DESK : आरजेडी चीफ लालू यादव की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है. चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव तबियत खराब होने की रिम्स में उनका इलाज चल रहा है.
लालू यादव की बिगड़ती तबियत को देखते हुए रिम्स अब उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाने की कवायद तेज कर दी गई है. विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लालू प्रसाद के न्यूरो, यूरोलॉजी समेत अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी सेहत की जांच करेंगे.
इसे भी पढ़े: जिला हो गया ODF घोषित, तकरीबन 30 हजार घरों में रहने वाले खुलें में शौच को मजबूर
जेल अधीक्षक के निर्देश के बाद ही मेडिकल बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वर्तमान में लालू प्रसाद करीब 13 गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं. ऐसे में हर सप्ताह वे अपनी अलग-अलग बीमारियों से परेशान रहते हैं. रिम्स के डॉक्टर चाह रहे हैं कि दिल्ली एम्स में एक बार उनका बेहतर इलाज हो जाए ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार संबंधित उचित दिशा-निर्देश मिल सके. लालू प्रसाद को किडनी की समस्या है, जबकि रिम्स में इसका कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है. इन्हीं कारणों से डॉक्टर उन्हें एम्स भेजना चाहते हैं.

