लेटेस्ट

Latest

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, बाबूलाल नहीं होंगे नेता प्रतिपक्ष

Budget session of Jharkhand assembly from today, Babulal will not be leader of opposition

28 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची :  झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा,  यह सत्र  28 मार्च तक चलेगा. वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव तीन मार्च को वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगे. सत्र के दौरान दो, 16 और 23 मार्च को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होगा. इसमें सदस्य नीतिगत मामलों में मुख्यमंत्री से सवाल पूछ सकते हैं. एक माह तक चलनेवाले सत्र में 18 दिन कार्यदिवस रहेगा. चार से छह मार्च को बजट पर बहस होगी. 12 से 13 और 17 से 20 और 23-24 मार्च को अनुदान मांगों पर बहस होगी और इसी दिन सरकार जवाब देगी.   

बाबूलाल सदन में नहीं होंगे नेता प्रतिपक्ष
बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता तो चुन लिया गया है, लेकिन उन्हें विधानसभा में भाजपा सदस्य के रूप में अब तक मान्यता नहीं मिल पायी है. ऐसे में वे सदन में नेता प्रतिपक्ष नहीं बन पायेंगे. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने भाजपा की ओर से भेजे गये उस पत्र पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है, जिसमें श्री मरांडी को भाजपा सदस्य के रूप में मान्यता प्रदान करने और विधायक दल का नेता के लिए सीट आवंटित करने का आग्रह किया गया है.
इसे भी पढ़े: पलामू में मुखिया पति ले रहा था घूस
कांग्रेस बनी   राह में रोड़ा
कांग्रेस ने बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष मानने से इन्‍कार कर दिया है. पार्टी का कहना है कि किसी भी पार्टी के दो तिहाई विधायक जिधर विलय के लिए जा रहे हैं, उसे ही मूल विलय माना जाएगा. पार्टी ने इसके लिए विधानसभा अध्‍यक्ष से भी बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष नहीं मानने की गुजारिश की है.

झारखंड विधानसभा चुनाव में झाविमो के तीन विधायक बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की और प्रदीप यादव विधायक चुने गए. भाजपा में विलय से पहले बाबूलाल ने अपने दोनों विधायकों को पार्टी से निष्‍कासित कर दिया. इसके बाद बंधु और प्रदीप कांग्रेस में शामिल हो गए.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo