नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में हिंसा में मारे गए आईबी (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट में अंकित शर्मा के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं. अकिंत शर्मा के पेट और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है उनकी बेरहमी से हत्या की गई.
अकिंत शर्मा की हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर लगा है. गुरुवार को उनके खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया गया. दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन के चांदबाग में स्थित घर और खजूरी खास स्थित फैक्ट्री को सील कर दिया है.
सोमवार को अंकित शर्मा मिला था शवसोमवार को हिंसाग्रस्त चांदबाग इलाके से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा का शव बरामद किया गया था. सूत्रों के अनुसार, अंकित शर्मा खुफ़िया विभाग में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत थे और चांद बाघ इलाके में रहते थे.
AAP पार्षद ताहिर हुसैन की बढ़ी मुश्किलेंबता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा ताहिर हुसैन के खिलाफ लिए गए एक्शन के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
ताहिर हुसैन ने किया आरोपों से इनकारवहीं
इस मामले में ताहिर हुसैन ने कहा, 'अगर पुलिस मुझे गिरफ्तार करने के लिए आती है तो उनका सहयोग करूंगा.' साथ ही ताहिर ने यह भी कहा कि मेरी जान को खतरा है. वहीं अब दिल्ली हिंसा की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (SIT) करेगी. इसके लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के तहत दो एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी की एक टीम के मुखिया डीसीपी जॉय टिर्की होंगे जबकि दूसरी टीम के हेड डीसीपी राजेश देव होंगे.

