पलामू: डाल्टनगंज मुख्यालय क्षेत्र के सुदना में युवा सहयोग समिति के तत्वधान द्वारा पार्षद मिलन समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर मेदिनीनगर नगरनिगम क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के अलावे कई स्थानीय लोग मौजूद थे.
बैठक में मुख्य अतिथि समाजसेवीका विजेता वर्मा को स्थानीय लोगों ने गांधी मैदान के पास झोपड़पट्टी में रह रहे लोगों के अलावे पेयजल की किल्लत को लोगों ने रखा और कहा कि अभी तक पेयजल के लिए सेकंड फेज का पाईप लाईन का काम पूरा नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में शहर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है.
स्थानीय लोगों की मांग को सुनते हुए समाजसेवीका विजेता वर्मा ने कहा कि 'मै पलामू की बेटी हूं मेरा मकसद चुनाव लड़ कर विधायक बनना नहीं है. मेरा मकसद और उद्देश्य है पलामू का विकास करना'. 'यहां का विकास कैसे होगा यह तय आप लोगों को करना है'. मै आप सबों को विश्वास दिलाती हूं कि युवा सहयोग समिति को आपलोग सुझाव दीजिए युवा सहयोग समिति आपके सब दुख-सुख में शामिल होकर इस क्षेत्र का विकास करेगा.
उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी इसको कैसे दूर किया जाए. आज के युवा पढ़ें लिखे है लेकिन उनको रोजगार नहीं मिल पा रहा है. इसी वजह से युवाओं का भटकाव नशे की तरफ अधिक हो रहा है.
उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि हमारे यहां कौशल विकास केंद्र के द्वारा युवाओं को तकनीकी शिक्षा दी जा रही और तकनीकी शिक्षा के बाद उन्हें सीधे रोजगार दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि 1500 युवाओं का रोजगार प्रत्येक साल हमारे यहां से दिया जाएगा. जिसका लाभ सीधे यहां के युवाओं को मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमारे पलामू में प्रतिभावान युवाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें सही प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने की.
मै आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं कि किसी प्रतिभावान छात्रा- छात्राओं को पैसे के आभाव में उनकी प्रतिभा को दबने नहीं दिया जाएगा. इसी सोच के तहत हम लोगों ने कुछ स्कूलों से टाईयप किया है. जिससे प्रतिभावान विद्यार्थियों को लाभ मिल सके.
श्रीमती वर्मा ने कहा कि पलामू आज कई दसकों सें विकास की बाट जोह रहा है. लेकिन आज तक यहां का जो विकास होना चाहिए नहीं हुआ है. यहां के लोग आज भी वृद्धा पेंशन से लेकर कई योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे है. आज तक उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पायी है. ऐसे में मेरा हर संभव प्रयास होगा कि प्रत्येक वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर इनकी बातों को सरकार के समझ रख कर इनकी समस्या को निजात दिलाऊंगी यह मेरा वादा है.
बैठक में वार्ड पार्षद प्रदीप अकेला, टिंकल गुप्ता, धिरेन्द्र पाण्डेय, अहिल्या गुप्ता, विवेका त्रिपाठी, भोला पाण्डेय, अनूप सिंह, हेमंत सिंह, चंदन सिंह ,अजय सिंह, सचिव पंकज सिंह, अनुज कुमार, प्रेम प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.



No comments
New comments are not allowed.