रांची: झारखण्ड भाजपा की ओर से आज रांची में राजभवन के समक्ष धरना का आयोजन किया गया. वहीँ पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर लोहरदगा और चाईबासा की घटना को लेकर ज्ञापन भी दिया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा की झारखण्ड में हेमंत सोरेन की सरकार है और उन्हीं के राज में आदिवासियों का गला रेता जा रहा है.
उन्होंने कहा की राज्यपाल से मिलकर हमने प्रत्येक परिवार को सरकार नौकरी देने की मांग की है. साथ ही 20-20 लाख मुआवजा का भी मिले. वहीँ उन्होंने कहा की जिस गाँव में यह घटना घटी है, वहाँ तत्काल टीओपी बन जाना चाहिए. ताकि लोगों में जो दहशत है. उसपर काबू पाया जा सके.
वहीँ लोहरदगा की घटना को लेकर लक्ष्मण गिलुआ ने कहा की वहाँ सीएए के समर्थन में रैली निकली गयी थी. जिसपर असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी की गयी. भाजपा के कार्यकर्ताओं को उसमें चोटें लगी है. इस घटना को लेकर उच्चस्तरीय जाँच की मांग की गयी है. इस घटना में जो दोषी है. उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.
उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार में इस तरह की घटना नहीं होती थी. लोग निर्भय होकर कही आ जा सकते थे.

