पलामू: मौला भुइँया की मौत के बाद प्रशासन जगा और उसकी पत्नी को कई सरकारी लाभ आज दिए. सहायता राशि, अनाज, विधवा पेंशन और विरसा आवास दिया गया.
विदित हो कि शनिवार को पलामू जिले तरहसी प्रखंड के पाठकपगार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन बनवाने आये मौला भुइँया 64 वर्षीय द्वारा स्थल पर लगे पेंशन काउंटर में अपना आवेदन जमा किया गया. पेंशन संबंधी आवेदन जमा करने के उपरांत मौला भुइयां वापस जाने के क्रम में रास्ते में वे लेट गये एवं अचित पड़ गये.
इसे भी पढ़े: 22 दिनों के शासनकाल में CM ने 5 बार लगाया दिल्ली दरबार में हाजिरी, भाजपा ने लगाया आरोप
जिले के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने प्रभावित परिवार को 1 लाख 30 हज़ार रुपये के विरसा आवास की स्वीकृति दी.

