लेटेस्ट

Latest

लालू यादव अपने बचाव में पेश कर सकते हैं 60 गवाह, टीम ने कर ली पूरी तैयारी

Lalu Yadav can present 60 witnesses in his defense, the team prepares completely

20 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: आरजेडी चीफ लालू यादव अपने बचाव में गवाहों की लंबी चौड़ी फौज की सूची पेश कर सकते हैं.लालू यादव चारा घोटाला के डोरंडा कोषागर मामले में सीबीआइ के विशेष जज एके मिश्रा की अदालत में लालू प्रसाद यादव समेत अन्य आरोपितों की ओर से आज गवाहों की सूची पेश की जायेगी.
बताया गया है कि लालू यादव अपने बचाव मे 60 गवाह कोर्ट में पेश कर सकते हैं. ऐसे में अब आगे अदालत को तय करना है कि कितने गवाहों की स्वीकृति दी जाए.

गवाहों की लिस्ट बड़ी होने की स्थिति मे पूर्व मंत्री एनोस एक्का के आय से अधिक संपत्ति मामले की तरह अदालत की ओर से गवाही के लिए समय सीमा भी तय की जा सकती है.

ऐसी स्थिति में कोर्ट की ओर से गवाही पूरी करने के लिए तारीख मुकर्रर की जा सकती है. बता दें कि चारा घोटाले के डोरंडा कोषागर मामले में 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मुकदमा केंद्रीय जांच एजेंसी ने दर्ज किया है. इस मामले में कुल 111 आरोपित ट्रायल फेस कर रहे हैं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo