लेटेस्ट

Latest

BJP: जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष की पद संभालेंगे, 20 जनवरी को होगी ताजपोशी

BJP: JP Nadda will take over as National President, to be crowned on January 20

19 January 2020

/ by Uday Bharat

बिलासपुर: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे जेपी नड्डा की कल यानि 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर तैनाती होने जा रही है. इसे लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश के साथ साथ उनके गृह जिला बिलासपुर में भी खुशी का माहौल है. उनकी ताजपोशी समारोह में जहां पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो रहे है, वहीं बिलासपुर जिला से भी हजारों की संख्या में लोग दिल्ली कूच कर गए हैं. बिलासपुर से विधायक सुभाष ठाकुर की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ.
इसे भी पढ़े: CM हेमंत सोरेन आज रवाना हुए नयी दिल्ली, चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से होंगे सम्मानित

नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश को राजनीतिक बल मिला 

दिल्ली जाने से पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा आज जिस पद पर पहुंचे हैं वह नड्डा की मेहनत और संयम का परिणाम है और
हिमाचल प्रदेश के लिए सौभागय की बात है. उन्होंने कहा कि नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश को राजनीतिक बल मिला है और प्रदेश आने वाले समय में और बेहतर तरीके से शिखर की ओर अग्रसर होगा.
बता दें कि नड्डा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo