लेटेस्ट

Latest

बड़ी खबर : नकली नोट छापने का कारोबार कर रहा था डॉक्टर, क्लिनिक के अंदर ही चल रहा था पूरा खेल

Big news: the doctor was doing business of printing fake notes, the whole game was going on inside the clinic

22 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां पुलिस ने नकली नोट छापने के बड़े मामले का खुलासा किया है. इस मामले का मास्टर माइंड राजधानी का एक जाना-माना डॉक्टर है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके क्लिनिक ले नकली नोट छापने की मशीन, स्केनर और नकली नोट बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मनोज ने बताया कि उन्होंने बताया कि रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में नकली नोट छापने का काम चल रहा है. उक्त सूचना के बाद एसएसपी द्वारा एक टीम का गठन किया गया.

उक्त टीम ने मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे स्थिति मेसर्स रानी स्किन केयर सेंटर में छापामारी कर नकली नोट छापने की मशीन व नकली नोट के साथ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गय़ा है.

रानी स्किन केयर के संचालक डॉ आसिफ अपने सेंटर में लैपटॉप, प्रिंटर, फोटो इस्केनर  के सहारे 500,200 और 100 के नोट छापने का काम करता था. नोट को स्थानीय बाजार में खपाता था.

डीएपी ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर आसिफ से पूछताछ की जा रही है. वहीं इसके तार कहां से कहां से जुड़े है इसका पता लगाय जा रहा है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo