लेटेस्ट

Latest

कांग्रेस नेता गुड्डू खान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

Congress leader Guddu Khan shot dead, police engaged in investigation

21 January 2020

/ by Uday Bharat

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सोमवार की शाम कांग्रेस नेता गुड्डू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार घटना शहर के जेलहाता स्थिति गुड्डू खान के घर पर हुई. घटना से शहर में सनसनी फैल गयी. मृतक गुड्डू खान आजसू नेता रहे स्व. बॉबी खान के भाई थे. उन्हें सीने में दो गोली लगी, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गोली मारने वाला मृतक का परिचित
शहर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के मुताबिक गोली मारने वाला मृतक का परिचित था. तीन व्यक्ति दो बाइक पर आए थे. गुड्डू खान से घर के बाउंड्री में काफी देर तक बात की थी. बातचीत के बाद गोली मारी गयी.

पुलिस उनके तलाश में जुटी है. जिसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

गोली की आवाज सुनकर घर के लोग जब बाहर निकले तो अपराधी  उन पर गोली चलाते हुए भाग निकले. मृतक गुड्डू फिलहाल कांग्रेस से जुड़े हुए थे. इनके दो भाई बॉबी खान और पप्पू खान की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo