लेटेस्ट

Latest

पूर्व मंत्री सरयू राय ने बनाया अपना संगठन,जनता के लिए करेगा काम

Former minister Saryu Rai made his organization work for the public

20 January 2020

/ by Uday Bharat

जमशेदपुर: पूर्व बीजेपी नेता सरयू राय ने नया संगठन बनाने का ऐलान किया है. साकची में प्रेसवार्ता कर उन्होंने अपने नये संगठन भारतीय जन मोर्चा की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में यह संगठन काम करेगा. संगठन के संयोजक मुकुल मिश्रा होंगे. संगठन में युवा और महिला विंग भी बनेगा. जमशेदपुर में जनता का काम इस संगठन के माध्यम से किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि भारतीय जन मोर्चा बूथ स्तर तक काम करेगा. इसके लिए निचले स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी. मोर्चा का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन 25 जनवरी जमशेदपुर के थीम पार्क में होगा. आगे चलकर संगठन का विस्तार होगा. पूर्व मंत्री ने साफ कर दिया कि नया संगठन सियासी नहीं है. यह केवल जनता के लिए काम करेगा.

जमशेदपुर में सुधरेगी बिजली-पानी की स्थिति

सरयू राय ने कहा कि 24 जनवरी को मोहरदा जलापूर्ति योजना को लेकर बैठक होगी. योजना सही तरीके से चले, लोगों को साफ पानी मिले, इस पर मंथन होगा. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में बिजली को लेकर भी सुधार के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. केबल कितने बिछे हैं, इसका हिसाब बिजली विभाग से मांगा गया है. जरूरत पड़ने पर एक और पावर सब स्टेशन जमशेदपुर पूर्वी में बन सकता है. जुस्को से भी अब तक के कार्यों की जानकारी मांगी गई है.

विधायक ने मांग की कि शहर के सिदगोड़ा टाउन हाॅल, सोन मंडप समेत अन्य भवन सरकारी पैसे बने हैं. ऐसे में इनका नियंत्रण प्रशासन के पास होना चाहिए, न कि कोई व्यक्ति विशेष के द्वारा चलाएं जाएं. उन्होंने कहा कि नये संगठन का उद्देश्य भ्रष्टाचारमुक्त और भयमुक्त होकर काम करना होगा. फिलहाल यह जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम में काम करेगा. आगे चलकर जिलेभर में इसका विस्तार होगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo