गुरुग्राम: शाहीन बाग पर भाजपा प्रवक्ता और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल अम्मू ने प्रतिक्रिया दी है. अम्मू ने कहा है कि दिल्ली पुलिस अगर नाकाम है तो करणी सेना जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि हम पहले छेड़ते नहीं और बाद में छोड़ते नहीं है. अगर हम तोड़ने पर आए तो जबड़ा तोड़ देंगे.
अम्मू ने कहा कि देश मे हिन्दुओं को गालियां दी जा रही है. 25 करोड़ मुस्लिम हिन्दूओं को हल्के में न ले. उन्होंने कहा कि अगर शाहीन बाग की तरह इंडिया गेट पर करणी सेना बैठ गई तो इसका अंजाम बुरा होगा. करणी सेना ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी.
'हिंदुओं से न लें पंगा'
अम्मू ने कहा कि देश के 110 करोड़ हिन्दुओं से कोई पंगा न ले. इस दौरान उन्होंने शरजील इमाम और कन्हैया कुमार पर भी साधा निशाना. अम्मू ने कहा कि ये लोग देश में दंगा भड़काना चाहते है. ऐसा लोगों का जबड़ा तोड़कर जवाब दिया जाएगा. देश के गद्दारों का करणी सेना इलाज करेगी.
'कांग्रेस करना चाहती है देश का विभाजन'
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के ठेकेदारों की कोई मजबूरी होगी लेकिन करणी सेना की को कोई मजबूरी नहीं है. अम्मू ने कहा कि हिन्दुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है. वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, गांधी नहीं है. कांग्रेस देश का चाहती है कि देश का विभाजन हो. धर्म के नाम पर कांग्रेस ने देश का विभाजन किया.

