लेटेस्ट

Latest

सीएम हेमंत सोरेन एक्शन में, मुख्य सचिव ने 6 विभागों में दिए जांच के आदेश

CM Hemant Soren in action, Chief Secretary orders inquiry in 6 departments

30 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची : सूबे के सीएम हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद एक्शन के मूड में आ गए हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के पिछले 4 साल के बड़े टेंडर के जांच के आदेश दिए हैं.

आपको बता दें कि झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी ने कहा पथ निर्माण विभाग सहित 6 विभाग में पिछले 4 साल में हुए बड़े टेंडर के जांच के आदेश दिए गए हैं. एक अप्रैल 2016 से हुए सभी बड़े टेंडर की जांच होगी, जिसकी रिपोर्ट 2 माह में देने का निर्देश दिये गए हैं. 

मुख्य सचिव ने जांच के आधार की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे मामले प्रकाश में आए जिसमें मालूम हुआ कि निगरानी विभाग जो शिड्यूल ऑफ रेट बनाता है वह पहले तकनीकी विभाग बनाया करता था. हालांकि बाद में इसे पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था. इसके बाद से शिड्यूल ऑफ रेट में कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं.
इसे भी पढ़े: कन्हैया कुमार को लिया गया हिरासत में, बेतिया DM ने की कार्रवाई उन्होंने कहा कि इसमें किसी काम के लिए जितना पैसा दिया जाना है, उससे कई गुना अधिक राशि दूसरे विभाग में दी जा रही है. दूसरी बात यह कि इसमें जो निविदा दी गई है, और जिस संबंधित व्यक्ति को दी गई है, उसने पूछे जाने पर मना कर दिया कि उसे इसका फायदा नहीं मिला.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo