श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकी हमले में एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया. वहीं मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया. आतंकियों ने टोल प्लाजा में चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया था. फायरिंग के बाद जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. इस दौरान बम टोल प्लाजा के पास दो तेज धमाकों की आवाज भी सुनी गई.
बताया जा रहा है आतंकी ट्रक में सवार होकर जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे. बन टोल प्लाजा में चेकिंग के लिए ट्रक रोका गया तो आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आतंकियों पर गोलीबारी की. सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. वहीं आतंकियों की फायरिंग में एक जवान भी घायल हो गया.
नपुट के अनुसार, तीन आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था जिसमें से एक आतंकी मारा गया. बाकी 2 आतंकी छिपे हुए हैं, जिनके साथ मुठभेड़ जारी है. इसके चलते जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद कर दिया गया है और इलाके को पूरा खाली करा लिया गया है.

