लेटेस्ट

Latest

भाजपा प्रवक्ता ने CM हेमंत पर कसा तंज, कहा,सारे महत्वपूर्ण विभाग सीएम ने खुद रख लिए और मंत्रियो का थमाया झुनझुना

BJP spokesperson lashed out at CM Hemant, saying, all the important portfolios were kept by the CM himself and the ministers gave him a tinkle

30 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विभागों के बंटवारे पर तंज कसते हुए कहा की विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है और हेमंत सोरेन ने इस प्रावधान का भरपूर उपयोग करते हुए अधिकांश महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रख लिया. सामान्य तौर पर जल संसाधन और नगर विकास अलग - अलग मंत्रियों को आवंटित किया जाता है.

लेकिन गृह, कार्मिक, ऊर्जा, भवन निर्माण, पथ निर्माण, के साथ-साथ इन विभागों को भी मुख्यमंत्री ने अपने पास ही रख लिया. मुख्यमंत्री और श्री आलमगीर आलम के विभागों के खाते में राज्य का एक तिहाई बजट चला गया है. बाकी सारे मंत्रियों को झुनझुना थमा दिया गया.

प्रतुल ने कहा की विभागों के बंटवारे से यह स्पष्ट दिख रहा है कि मुख्यमंत्री जी को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों की क्षमता और विज़न पर ज्यादा विश्वास नहीं है. प्रतुल ने कहा की मुख्यमंत्री कहा करते थे की मंत्रिमंडल गठन में सभी सामाजिक वर्गों को साथ लेकर चला जाएगा. 

लेकिन आदिवासियों में  'हो' और 'मुंडा' समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला. इसके अतिरिक्त  कुछ प्रमुख जातियों को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला. यह सब दिखाता है की मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अंतर था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo