लेटेस्ट

Latest

बड़ी खबर: देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी शरजील इमाम गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी इसकी तलाश

Big news: Sharjeel Imam arrested for raising anti-national slogans, police of many states were looking for it

28 January 2020

/ by Uday Bharat
बिहार: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद से आ रही है जहां देश विरोधी नारे लगाने का आरोपी शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. शरजील इमाम की गिरफ्तारी जहानाबाद के काको से हुई है.



बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय का छात्र शरजील इमाम अपने देशद्राही बयान को लेकर चर्चा में है. उसने अपने एक भाषण में असम समेत पूरे उत्तर-पूर्व भारत को शेष भारत से काटने की बात कही थी.

इसका वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल होने के बाद शरजील के खिलाफ देशद्राह तथा धर्म के आधार पर वैमनस्‍यता को बढ़ावा देने सहित अनेक गंभीर आरोपों में कई राज्‍यों में एफआइआर दर्ज किए गए हैं.

उसे गिरफ्तार करने के लिए छह राज्‍यों की पुलिस छापेमारी कर रही थी. बिहार में पुलिस उसके भाई व एक दोस्‍त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी इसी बीच जहानाबाद के काको से उसकी गिरफ्तारी हुई है.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo