लेटेस्ट

Latest

हेमंत कैबिनेट का विस्तार, JMM के 5 और कांग्रेस के 2 मंत्री ने ली शपथ

Expansion of Hemant cabinet, 5 of JMM and 2 ministers of Congress took oath

28 January 2020

/ by Uday Bharat


रांची: हेमंत कैबिनेट का विस्तार किया गया है. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 7 मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है. जेएमएम के 5 और कांग्रेस के 2 मंत्रियों ने शपथ ली है. राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्‍य सचिव की उपस्थिति में सात मंत्रियों की नियुक्ति का आदेश पढ़ा गया.

सबसे पहले मंच पर जेएमएम के चंपई सोरेन पहुंचे और राज्‍यपाल ने चंपई सोरेन को शपथ दिलाई.  इसके बाद शपथ लेने के लिए हाजी हुसैन अंसारी का नाम पुकारा गया. हाजी हुसैन ने उर्दू भाषा में शपथ ली.

जगन्नाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और मिथिलेश ठाकुर ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़े: 5 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ PIL दायर, जानें क्या है मामला
बता दें कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा से पांच और कांग्रेस से दो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. कांग्रेस से पूर्व में ही दो विधायकों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आलमगीर आलम और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को शपथ दिलाई जा चुकी है जबकि आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता भी पहले ही मंत्री बन चुके हैं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo