लेटेस्ट

Latest

जानिए कैसे गिरफ्तार हुआ देशद्रोह का आरोपी शरजील इमाम, पुलिस ने बताई गिरफ्तारी की पूरी कहानी

Know how the arrested accused of sedition, Sharjeel Imam, the police told the full story of the arrest

28 January 2020

/ by Uday Bharat

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (क्राइम) राजेश देव ने शरजील इमाम को गिरफ्तार किए जाने की पूरी कहानी बताई कि कैसे बिहार पुलिस के सहयोग से 26 जनवरी से ही तमाम जगहों पर छापे मारे जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने जहानाबाद के काको स्थित शरजील के गांव से उसे गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि शरजील फिलहाल जेएनयू का छात्र है. उन्होंने उसके भड़काऊ भाषण का एक विडियो भी जारी किया.

25 जनवरी को फुलवारीशरीफ में दिखा था शरजील
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शरजील इमाम को आखिरी बार 25 जनवरी को बिहार के फुलवारी शरीफ एरिया में एक रैली के दौरान देखा गया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम 25 को ही बिहार पहुंच गई थी.

बिहार पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने तमाम जगहों पर छापेमारी की. डीसीपी राजेश देव ने बताया कि एक दिन पहले 27 फरवरी को जब शरजील के घर पर छापा मारा गया तो उसका भाई मुजम्मिल इमाम मिला. उसके एक दिन बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़े: कस्तूरबा की नौवीं की छात्रा हुई गर्भवती, शिक्षा विभाग में हड़कप
हमारे सहयोग से गिरफ्तार हुआ शरजील: बिहार पुलिस
 बिहार के एडीजी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने शरजील को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया, 'दिल्ली पुलिस बिहार आई थी और बिहार पुलिस के सहयोग से शरजील इमाम को आज जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया. आगे की प्रक्रिया अभी चल रही है.'
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo