लेटेस्ट

Latest

दाऊद का करीबी और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर एजाज लकड़वाला गिरफ्तार, ADG बोले- बस स्टैंड से पकड़ा गया एजाज लकड़ावाला

Dawood's close and most wanted gangster Ejaz Lakdawala arrested, ADG said - Ijaz Lakdawala caught from bus stand

09 January 2020

/ by Uday Bharat

पटना: मुंबई के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर एजाज लकड़वाला की गिरफ्तारी को लेकर बिहार पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है. बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड आर्डर ने कहा है कि एजाज लकड़वाला की गिरफ्तारी पटना के मीठापुर बस स्टैंड के पास से हुई है. बता दें कि इससे पहले पटना एयरपोर्ट से एजाज की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही थी.
गौरतलब है कि एजाज लकड़वाला की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद एजाज लकड़वाला को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे 21 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
इसे भी पढ़े: कांग्रेस ने बीजेपी-आरएसएस पर लगाया तबरेज अंसारी की हत्या का आरोप
कौन है एजाज लकड़वाला
एजाज लकड़वाला अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है एजाज लकड़वाला के 25 केस दर्ज हैं. एजाज लकड़वाला को गिरफ्तार करने से पहले क्राइम ब्रांच एंटी एक्सटॉर्शन टीम ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बिल्डर को धमकी और जबरन उगाही के मामलें में उसकी बेटी सोनिया लकड़वालाको गिरफ्तार किया था. सोनिया लकड़ावाला अपने पिता के कहने पर बिल्डर को फोनकर धमका रही थी.
बता दें कि किसी जमाने में अंडरवर्ल्ड में एजाज लकड़ावाला खतरे का पर्याय बन चुका था. मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर एजाज लकड़वाला एक समय छोटा राजन के लिए काम किया करता था. उस दौर में छोटा राजन और डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे एक दूसरे के जान लेने के पीछे पड़े थे. ऐसे में एजाज लकड़वाला राजन के लिए जबरन उगाही, हत्या, सुपारी किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिया करता है. लेकिन 2008 एजाजलकड़ावाला राजन से अलग हो गया और उसने फिर अपना नया गैंग बना लिया. उसकी गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo