रांची: झारखंड विधानसभा में आज सदन के अंदर जमकर हंगामा हुआ. जमशेदपुर के चर्चित तबरेज अंसारी हत्याकांड मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो आमने-सामने आ गए. हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित तक करनी पड़ी.
दरअसल सदन की कार्यवाही शुरु होते ही जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जमशेदपुर में हुए तबरेज अंसारी का मामला उठाया. अंसारी ने हत्या के लिए सीधे तौर पर भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया.
अंसारी ने कहा कि जमशेदपुर में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा जो पीट-पीटकर हत्या की गई थी, दरअसल वह बीजेपी और आरएसएस द्वारा कराई की गई थी. सरकार इसकी फिर से जांच कराए.
https://www.udaybharat.com/2020/01/Congress-accuses-BJP-RSS-of-killing-Tabrez-Ansari.html?m=1
इधर अंसारी के इस आरोप के बाद सदन के अंदर विपक्ष भड़क उठा. विपक्ष का कहना है कि आप जांच बिल्कुल कराएं, किन्तु किसी राष्ट्र भक्त संस्था पर बेबुनियादी आरोप लगाना ये ठीक नही है.
बीजेपी सदस्यों ने कहा कि अंसारी पहले साक्ष्य देते और उसके बाद आरोप लगाते तो माना जा सकता था कि उस घटना के पीछे आरएसएस या बीजेपी का हाथ था, किंतु तथ्यविहीन आरोप लगाना ये सदन की गरिमा के खिलाफ है.
विपक्ष ने इरफान अंसारी से माफी मांगे जाने की मांग करते हुए कहा कि अंसारी अपने बयान के लिए जबतक माफी नहीं मांगते है वे लोग सदन को चलने नहीं देंगे.

