लेटेस्ट

Latest

निर्भया के गुनहगारों को फांसी पर लटकाएंगे दो जल्लाद, जेल प्रशासन ने लिखी चिट्ठी

Two executioners will hang the culprits of Nirbhaya, jail administration wrote a letter

09 January 2020

/ by Uday Bharat
निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश से दो जल्लाद की मांग की है. तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि 4 लोगों को फांसी देनी है ऐसे में दो जल्लाद की जरूरत है.

तिहाड़ प्रशासन की चिट्ठी डीजी जेल को मिल गई है, जिसके बाद डीजी ने तिहाड़ प्रशासन को एक जल्लाद मुहैया कराने की सहमति दे दी. मेरठ जेल में तैनात जल्लाद 20 जनवरी को तिहाड़ में रिपोर्ट करेगा.

माना जा रहा है कि दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले एक जल्लाद मेरठ के पवन जल्लाद होंगे वहीं दूसरे पर फैसला होना बाकी है. बता दें कि निर्भया गैंगरेप कांड के चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo