पलामू: पुलिस ने अंतरराज्यीय सड़क लुटेरा गिरोह के सरगना सहित 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
शराब दुकान का ताला तोड़कर शराब ले उड़े थे
इस संबंध में प्रेसवार्ता कर पलामू एसपी अजय लिंडा ने बताया कि हरिहरगंज थाना क्षेत्र से 29 दिसंबर की रात्रि में शराब दुकान के पास ट्रक लगाकर 700 शराब की बोतल भी इन्हीं के द्वारा चोरी कर उक्त ट्रक में लोड कर ले जाया गया था तथा पड़वा थाना क्षेत्र के प्रियांशु टेंट हाउस में सेंधमारी कर म्यूजिक सिस्टम जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख है उसकी चोरी की.
इस संबंध में प्रेसवार्ता कर पलामू एसपी अजय लिंडा ने बताया कि हरिहरगंज थाना क्षेत्र से 29 दिसंबर की रात्रि में शराब दुकान के पास ट्रक लगाकर 700 शराब की बोतल भी इन्हीं के द्वारा चोरी कर उक्त ट्रक में लोड कर ले जाया गया था तथा पड़वा थाना क्षेत्र के प्रियांशु टेंट हाउस में सेंधमारी कर म्यूजिक सिस्टम जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख है उसकी चोरी की.
एटीएम काटकर उड़ाया थे 15 लाख
इसी तरह हरिहरगंज में एसबीआई का एटीएम काटकर 15 लाख उड़ाने का कारनामा पांच अपराधियों के गिरोह ने किया था. बैंक में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी शाखा के मदद से पुलिस बिहार के अपराधियों तक पंहुच सकी. एसपी ने इस मामले के उद्भेदन के लिए छतरपुर एसडीपीओ शम्भू कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया था. सात दिनों के अंदर एसआईटी ने घटना में शामिल पांच में से 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी औरंगाबाद का दीपक कुमार उर्फ दीपू और राकेश उर्फ करण हैं. अपराधी दीपक के पास से एटीएम का190000 रुपया मिला. दीपक के निशानदेही पर दाऊदनगर के ही एक अपराधी संतोष उर्फ रोहित घर छापेमारी में 225000 रुपया मिला. संतोष पुलिस पकड़ में नहीं आया. संतोष के घर से भारी मात्रा में 5,10 और 2 रुपये का सिक्का मिला है. अपराधी राकेश घटना के बाद रिश्तेदार के घर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ चला गया था. उसे रायगढ़ से ही गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल नौ अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई है. जिसमें चार अपराधी पड़वा थाना क्षेत्र से दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, 20 गोली एवं घटना में प्रयुक्त 12 चक्का ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया है और अपराधी जो पुलिस को देखकर भागे थे उन्हें बिहार के रोहतास जिले के दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि हम लोगों के द्वारा बिहार और झारखंड में इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया है. गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के मास्टरमाइंड मिथलेश महतो उर्फ विधायक सूर्यपुरा रोहतास, शंकर चौधरी अलीगंज रोहतास, रामावतार चौधरी खरहना बक्सर, मनोज चौधरी अलीगंज सूरजपुरा रोहतास, राजेंद्र चौधरी अमयबंधन पिरो भोजपुर, वीर बहादुर सूर्यपुरा रोहतास,अरविंद कुमार उर्फ दीपक सूर्यपुरा रोहतास के नाम शामिल है.
गिरफ्तारी टीम में इनकी रही भूमिका सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गुप्ता, थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी, अजीत कुमार मुंडा, कुमार अंशु, बिट्टू कुमार शाहा, राकेश कुमार, सच्चिदानंद शर्मा, वीरेंद्र शाखा एवं पड़वा थाना के सशस्त्र बल की टीम शामिल थी.

