लेटेस्ट

Latest

CM सोरेन ने छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजाअर्चना, राज्‍य की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

CM Soren worshiped at Chinnamastika temple, sought blessings for the prosperity of the state

02 January 2020

/ by Uday Bharat

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना कर मां छिन्नमस्तिका  का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पिता शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन, भाभी सह जामा विधायक सीता सोरेन, छोटा भाई बसंत सोरेन की पत्नी लता सोरेन सहित पूरे परिवार के लोग मौजूद थे.

हेमंत सोरेन से मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मीडिया से कहा कि दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आया हूं. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वो कई बार यहां आ चुके है.  उन्होंने आगे कहा कि मां के आशीर्वाद से मैं झारखंड का चहुमुंखी विकास करूंगा. इसे भी पढ़े: दर्दनाक सड़क हादसे में 9 की मौत, 39 घायल, मृतकों की सूची जारी

हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज के सबसे नीचे तबके में रहने वाले लोगों तक विकास पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता है. इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत पंडा समाज द्वारा बुके देकर व चुनरी ओढ़ाकर किया गया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo