लेटेस्ट

Latest

बड़ी खबर : कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर नक्सली हमला

Big news: Naxalite attack on site of construction company

03 January 2020

/ by Uday Bharat

हजारीबाग: झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां एकबार फिर नक्सलियों ने अपनी धमक दिखाई है. नक्सलियों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर हमला बोल कई गाड़ियों को जला डाला है. घटना हजारीबाग जिले की है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी के पास नक्सलियों ने बीती रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर हमला बोला.

नक्सलियों ने इलाके में दहशत फैलान के लिए कई राउंड फायरिंग की. उसके बाद साइट पर मौजूद जेसीबी, पोकलेन  मशीन और कई अन्य गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.
घटना के बाद से इलाके में दहशत और खौफ का माहौल व्याप्त है. हजारीबाग एसपी ने भी घटना की पुष्टि की है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo