लेटेस्ट

Latest

PM मोदी से मिलने दिल्ली जाएंगे CM हेमंत, इस दिन होगी मुलाकात

CM Hemant will go to Delhi to meet PM Modi, will meet on this day

09 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है. सीएम हेमंत सोरेन 11 जनवरी की दोपहर पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे.

गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन नरेंद्र मोदी के बिजी शेड्यूल के कारण मुलाकात संभव नहीं हो पा रही थी.

बताया जा रहा है कि पीएमओ ने इससे पहले 6 जनवरी को हेमंत सोरेन को पीएम मोदी से मिलने को लेकर दिल्ली बुलाया था, लेकिन विधानसभा सत्र के कारण हेमंत सोरेन दिल्ली नहीं जा सके थे.
अब जाकर 11 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन और पीएम मोदी की मुलाकात होने जा रही है. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन 10 को ही दिल्ली के लिए निकल जाएंगे. बताया जा रहा है कि मुलाकात के समय उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थित रह सकती है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo