नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप के दोषियों में से एक पवन गुप्ता की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. यही नहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने दोषी के वकील ए. पी. सिंह पर अदालत के साथ ‘लुका छिपी’ का खेल खेलने के लिए 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. साथ ही दिल्ली बार काउंसिल को भी निर्देश दिया है कि दोषी पवन कुमार की आयु के संबंध में फर्जी हलफनामा दाखिल करने के लिए वकील के खिलाफ कार्रवाई की जाए. बता दें कि पहले कोर्ट ने 24 जनवरी तक के लिए मामले की सुनवाई टाल दी थी, लेकिन इसके बाद निर्भया की मां ने कोर्ट से आज ही मामले की सुनवाई करने की अपील की. उनकी अपील पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए राजी हो गया.
निर्भया गैंगरेप: दोषी पवन कुमार के नाबालिग होने का दावा करने संबंधी याचिका खारिज, वकील पर जुर्माना
Nirbhaya gang rape: plea of convict Pawan Kumar claiming to be minor dismissed, fined on lawyer