लेटेस्ट

Latest

झारखंड में फेल हुआ नए चेहरों पर बाज़ी, BJP के 13 प्रत्याशियों में से 11 हारे

Betting on new faces failed in Jharkhand, 11 out of 13 BJP candidates lost

26 December 2019

/ by Uday Bharat

बीजेपी चुनाव में सत्ता विरोधी लहर को खत्म करने के लिए पुराने चेहरे के बजाय नए चेहरे का दांव चलकर कामयाबी हासिल करती रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी लहर की काट के लिए पुराने की जगह नए चेहरे पर दांव चला था लेकिन ये फॉर्मूला झारखंड में नहीं चल सका है. इसी का नतीजा है कि बीजेपी ने अपने जिन मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को उतारा था वो पूरी तरह फेल रहे हैं. ये भी पढ़े: सोरेन की जाति पर टिप्पणी, रघुबर दास पर FIR

 झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्ता विरोधी लहर के चलते अपने मौजूदा 13 विधायकों का टिकट काट कर नए लोगों को उम्मीदवार बनाया था. इनमें से महज दो ही जीत सके, बाकी 11 प्रत्याशी पराजित हो गए हैं. इसके अलावा कांके सीट से समरी लाल और सिंदरी से इंद्रजीत महतो को नए चेहरे के तौर टिकट दिया गया था और ये दोनों जीतने में सफल रहे थे.


 बीजेपी ने जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय की जगह देवेंद्र सिंह, मांडर में गंगोत्री कुजूर की जगह देव कुमार धान, बोरियो में ताला मरांडी की जगह सूर्य नारायण हांसदा, सिमरिया में गणेश गंझू की जगह किशुन दास , चतरा में जयप्रकाश भोक्ता की जगह जनार्दन, घाटशिला में लक्ष्मण की जगह लखन मार्डी, झरिया में रागिनी सिंह को टिकट दिया था. ये सभी चुनाव हार गए हैं. 

JMM ने तीन विधायकों का टिकट काटकर दांव खेला

वहीं, दूसरी ओर जेएमएम ने अपने तीन विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरे पर दांव खेला था. इनमें चक्रधरपुर में शशिभूषण सामड की जगह सुखराम उरांव को, लिट्टीपाड़ा में साइमन मरांडी की जगह दिनेश विलियम मरांडी और तोरपा में पॉलुस सुरीन की जगह सुदीप गुड़िया को टिकट दिया था. इनमें से महज सुदीप गुड़िया ही चुनाव हारे जबकि, बाकी सीटों पर प्रत्याशी जीतने में सफल रहे थे. ये भी पढ़े: झारखंड विधानसभा में आधे विधायक आरोपी, 41 MLA पर है मुकदमा

बता दें कि झारखंड की कुल 81 सीटों में से बीजेपी 25 सीटों तक सिमट कर रह गई है और आजसू को दो सीटें मिली हैं. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं, जिनमें से 30 सीटें जेएमएम, 16 सीटें कांग्रेस और एक सीट पर आरजेडी ने कब्जा जमाया था. इसके अलावा तीन सीटें जेवीएम, एक सीट सीपीआई (माले), एक सीट एनसीपी और 2 सीटों पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo