लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के 4 दिवसीय दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने दौरे के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाया. प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मेरे ख्याल से इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि एक मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया. कि जनता के खिलाफ बदला लिया जाए.'
भगवा सिर्फ आपका नहीं
प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये कृष्ण भगवान का देश है. वे करुणा के प्रतीक थे. भगवान राम करुणा के प्रतीक थे. शिव जी की बारात में सब नाचते हैं. इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला और रंच, इन चीजों की जगह नहीं है. जब श्रीकृष्ण ने अर्जुन को प्रवचन दिया, जब महाभारत में वो महान योद्धा मैदान में खड़े थे, तो श्रीकृष्ण ने उनसे बदले की बात नहीं की, रंच की बात नहीं की, उनमें करुणा और सत्य की भावना उभारी. इसे भी पढ़े: विधायक की स्कूटी का कटा 6300 रुपये का चालान, प्रियंका गांधी थीं सवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र धारण किए हैं, भगवा धारण किया है. ये भगवा आपका नहीं है, ये भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है. हिंदु धर्म का चिह्न है. प्रियंका ने कहा कि वह सीएम से कहना चाहती हैं कि धर्म को धारण करिए, उस धर्म में रंच, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है.
सीएम योगी ने दिया था ये बयान
बीते 19 दिसंबर को CAA के विरोध के नाम पर यूपी में जमकर तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग की गई थी. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 'नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के संरक्षण में की गई एक शरारत है. उत्तर प्रदेश के अंदर हुई व्यापक स्तर पर आगजनी, तोड़फोड़ जैसी उपद्रवी गतिविधियों को स्वीकार नही किया जायेगा. ये अस्वीकार्य है, और उत्तर प्रदेश में इस तरह के तत्वों के साथ हम सख्ती से निपटेंगे. इस हिंसा में लिप्त तत्वो की हम प्रापर्टी को जब्त करेंगे और उससे सार्वजनिक और लोक संपत्ति के हुए नुकसान की भरपाई करेंगे. इसे भी पढ़े: हादसा: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 5 घायल सब चिह्नित चेहरे हैं. वीडियोग्राफी में आ चुके हैं, सीसीटीवी फुटेज में आ चुके हैं. इन सबकी प्रापर्टी को जब्त करके. इनसे हम इसका बदला लेंगे.' योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद अब विपक्षी दल मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

