लेटेस्ट

Latest

झारखण्ड विधानसभा चुनाव: 15 सीटों पर मतदान जारी, मैदान में 221 उम्मीदवार

Jharkhand Assembly Election: Polling in 15 seats, 221 candidates in the fray

16 December 2019

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 15 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह 9 बजे तक 11.77 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जायेंगे, जबकि मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा में शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा. इस चरण में दो मंत्री राज पलिवार और अमर बाउरी की साख दांव पर है. कुल 221 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. 11.77

सुबह 9 बजे तक मतदान (प्रतिशत में)

बगोदर- 12.92%
जमुआ- 7.44%

गिरिडीह- 6.60%

मधुपुर- 13.78%
देवघर- 14.18%जमुआ- 7.44%

गांडेय- 9.68%
बोकारो- 10.35%
चंदनकियारी- 14.19%
सिन्दरी- 15.29%
निरसा- 14.53%
धनबाद- 9.63%
झरिया- 10.11%
टुंडी- 14.91%
बाघमारा- 12.85%
डुमरी- 10.94%

दो मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला

मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार राज पलिवार का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से है. वहीं चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर बाउरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच है. वहीं झरिया सीट पर एक ही परिवार की जेठानी और देवरानी के बीच सीधी टक्कर है. बीजेपी ने रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस से पूर्णिमा सिंह मैदान में हैं. रागिनी बीजेपी के निवर्तमान विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं. पूर्णिमा सिंह संजीव के चचेरे भाई नीरज सिंह की पत्नी हैं. कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में संजीव सिंह जेल में बंद हैं.

चार जिलों की 15 सीटों पर वोटिंग

चौथे चरण में राज्य के चार जिलों की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है. इनमें देवघर (सु), जमुआ (सु), चंदनकियारी (सु), मधुपुर, बागोदर, गाण्डेय, गिरीडीह, डुमरी, बोकारो, सिंद्री, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा शामिल हैं.


221 उम्मीदवार मैदान में

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 मतदाता हैं. इनमें 22,44,134 महिलाएं और 81 तृतीय लिंग के मतदाता हैं. चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बोकारो सीट पर सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo