रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा है कि कहा कि 4 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है. यह बात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कही.
Union Home Minister & BJP President Amit Shah in Pakur, Jharkhand: Supreme Court has given its verdict. Now, within 4 months a sky-high temple of Lord Ram will be built in Ayodhya. pic.twitter.com/l9VhF2s7Cs— ANI (@ANI) December 16, 2019
राम मंदिर की दशकों पुरानी मांग का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था, लेकिन कांग्रेस और उसके वकील कोर्ट में इसके सामने रोड़ा अटकाते रहते थे.
शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में कहते थे कि अभी केस मत चलाइये, क्यों भाई आपके पेट में क्यों दर्द हो रहा है?'


No comments
New comments are not allowed.