रांची. झारखंड में विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे. इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के शामिल होने की उम्मीद है. इस बीच खबर है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे.
रांची स्थित रिम्स में पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है. वो झारखंड में बनने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे.ये भी पढ़े: झारखंड: सोनिया गांधी को न्योता देंगे हेमंत सोरेन
Rashtriya Janata Dal (RJD) leader Tejashwi Yadav: Lalu ji is not well. He will not participate in oath taking ceremony on 29th December. pic.twitter.com/eYIkc8sGO7— ANI (@ANI) December 25, 2019
रिम्स में इलाज करा रहे हैं लालू यादव
बता दें, चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं. वे पेईंग वार्ड में भर्ती हैं. लालू प्रसाद से शनिवार को अधिक से अधिक तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं.
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए थे. इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई वाले गठबंधन को स्पष्ट जनादेश मिला. गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की. इसमें जेएमएम के खाते में 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को एक सीट पर विजय प्राप्त हुई. वहीं, अकेले चुनाव लड़ी बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई, जबकि जेवीएम को 3 और आजसू के खाते में दो सीटें गईं. इनके अलावा सीपीआईएमएल और एनसीपी के खाते में एक-एक सीट गई.

