लेटेस्ट

Latest

हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर: 'बाकियों को मारें गोली, तभी दफनाएंगे'

Hyderabad Police Encounter: Shoot the rest.Then we will bury

07 December 2019

/ by Uday Bharat

हैदराबाद: हैदराबाद रेप केस के चारों आरोपी शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में मार दिए गए. इन चार आरोपियों में से एक की पत्नी ने शनिवार को अपने पति की मौत पर दुख और नाराजगी जाहिर की है. आरोपी चेन्नकेशावुलू की पत्नी रेणुका ने कहा कि गलती करने पर कितने लोग जेल में हैं? उन्हें भी इसी तरह गोली मार दी जानी चाहिए. हम तब तक शवों को नहीं दफनाएंगे, जब तक जेल में बंद तमाम आरोपियों को गोली नहीं मारी जाती.
रेणुका गर्भवती हैं और उनका कहा है कि उनके साथ अन्याय हुआ है. वह नारायणपेट जिले में अपने गांव में कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गई हैं. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पुलिस को उन्हें भी मार देना चाहिए क्योंकि वह अब अकेली हैं. रेणुका ने शुक्रवार को कहा था, 'मुझे बताया गया था कि मेरे पति को कुछ नहीं होगा और वह जल्द ही वापस लौट आएगा. अब मुझे नहीं पता कि क्या करूं। कृपया मुझे भी उस जगह ले चलो, जहां मेरे पति को मारा गया और मुझे भी मार दो.'

गरीब और कम पढ़े-लिखे परिवार से थे आरोपी

स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते थे. कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद इनकी कमाई अच्छी थी और वे विलासितापूर्ण जीवनशैली के साथ रहते थे. सारी कमाई ये लोग शराब और अन्य चीजों पर खर्चा करते थे. इस बीच कथित पुलिस मुठभेड़ में चारों आरोपियों के मारे जाने को लेकर यहां लोगों में खुशी का माहौल है. महिलाओं के एक समूह ने एनकाउंटर पर खुशी जताई.


हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को रेप की वारदात का सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल ले जाया गया था. वहां आरोपियों ने भागने की कोशिश और पुलिस के हथियार छीनकर फायरिंग भी की. रोकने के बावजूद आरोपी नहीं माने और उन सभी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo