लेटेस्ट

Latest

अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 43 की मौत

Heavy fire in Grain Market. 43 killed

08 December 2019

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली: रविवार की सुबह रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी इलाके के लोगों के लिए काल बनकर आई. यहां सुबह पांच बजे के करीब एक इमारत में आग लगने से कई लोग हताहत हुए हैं. रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि अब तक 43 लोगों की जान चली गई है और कई और लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं. यह संख्या और बढ़ सकती है. दम घुटने से लोगों ने दम तोड़ दिया.

जिस जगह आग लगी है वह इलाका काफी सिकुड़ा हुआ है और गलियां संकरी है. ऐसे में रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी. फायर ब्रिगेड की 27 गाडियों ने करीब चार घंटों में आग पर काबू पाया.दिल्ली फायर सर्विस के ऑफिसर ने मीडिया को बताया कि आग बुझा दी गई है. दमकलकर्मी 56 लोगों को बचाने में सफल रहे. घटनास्थल पर फैक्ट्री भी थी.


शॉर्ट सर्किट आग की वजह बताई जा रही है. घायलों को राजधानी के चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo