लेटेस्ट

Latest

9 साल की बच्ची का शव बोरी से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Body of 9-year-old girl recovered from sack, fear of murder after rape

08 December 2019

/ by Uday Bharat

बिहार: मुजफ्फरपुर जिले में एक नौ साल की बच्ची का शव एक बोरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. वह शुक्रवार से लापता थी. घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके की है. नौ साल की मासूम की निर्मम हत्या से लोगों में गुस्सा है.

मृतक के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक कांटी थाना इलाके में बच्ची के नाना सरकारी जमीन में झोपड़ी बनाकर रहता है. ये लोग छपरा जिला के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं. शुक्रवार की शाम से बच्ची गायब थी. रात भर परिजनों ने खोजबीन की. सुबह में अहियापुर के गंगानगर में बोरे में शव मिला. पुलिस के आने तक घटना स्थल पर काफी भीड़ जुट गई लेकिन अहियापुर पुलिस बोरा समेत बच्ची का शव लेकर मेडिकल के लिए चली गई. पीछे से पहुंचे परिजनों ने बच्ची की शिनाख्त की.



इधर पुलिस नें बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. अहियापुर पुलिस थाने के प्रभारी विकास राय ने कहा कि पुलिस ने शनिवार सुबह एक बोरे से आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही मामला उजागर हो पाएगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo