लेटेस्ट

Latest

भानु के नॉमिनेशन में आयेंगे मुख्यमंत्री रघुवर, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव में अहंकार: आदित्य साहू

Jharkhand election: Chief Minister Raghuvar will come in Bhanu's nomination. ego in former MLA Anant Pratap Dev: Aditya Sahu

13 November 2019

/ by Uday Bharat
 
 Reported By Abhay Tiwari

गढ़वा : भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही बुधवार को अपना नामांकन करेंगे. उनके नामांकन में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचेंगे. ये बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को बंशीधर नगर के भाजपा कार्यालय में दी. उनके साथ विधायक भानु प्रताप शाही भी मौजूद थे.



श्री साहू ने कहा कि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव को अहंकार हो गया है. जब भानु प्रताप शाही भवनाथपुर विधानसभा में इस बार फिर जीत कर आएंगे तो अनंत प्रताप देव मुंह छुपाकर भागना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि झामुमो, झाविमो, राजद सबने पूर्व में झारखण्ड को लूटने का काम किया है. जबकि रघुवर के नेतृत्त्व में झारखण्ड का लगातार विकास हो रहा है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo