पलामू : पांकी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मुमताज अहमद खान ने बुधवार को नामांकन को लेकर तरहसी डिग्री कॉलेज के समीप जनसभा की. उनके पश्चात श्री खान यहां से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दो पहिया वाहनों के काफिले को लेकर मेदिनीनगर नामांकन के लिए कूच कर गए.
तरहसी से मेदिनीनगर तक मुमताज अहमद खान स्वयं भी बाइक पर सवार थे. दो पहिया वाहनों का काफिला देखने योग बन रहा था. इस दौरान श्री खान हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे. निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के बाद श्री खान ने कहा कि निवर्तमान विधायक के क्रियाकलापों से जनता अब ऊब चुकी है और परिवर्तन चाहती है.

