लेटेस्ट

Latest

पंचतत्व में विलीन हुए अजय, माहौल हुआ गमगीन

Ajay merged in Panchatattva.

13 November 2019

/ by Uday Bharat
गढ़वा : कांग्रेसी नेता सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी अजय दुबे का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पतीला पंचायत के चौका गांव मे पहुचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया. अजय दुबे के अंतिम दर्शन के लिये हज़ारो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. पार्थिव शरीर को आवास पर लाते लाते तक दोपहर के 12:30 बज चुके थे. बच्चे बुजुर्ग नवजवान, महिलायें सुबह से ही उनके आवास पर मौजूद थे.
इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता ददई दुबे अपने पुत्र के वियोग में टूटे हुए दिखे. उन्होंने कहा कि बेटा दुनिया से चला गया. मुझे बड़ा अफसोस है कि मैं उससे अंतिम समय मे मिल भी न सका मैं जब तक दिल्ली से आता तब तक वह संसार छोड़ कर जा चुका था. मैं कभी हिम्मत नही हारा हूं लेकिन कह कर उनके शब्द रुक गए और वे रोने लगे उपस्थित लोगो ने ढांढस धराया.


शव के आते समय प्रखड के भंडरिया, सोहगाड़ा, राणाडीह , मोखपि कोरगाई, जयनगरा, खरौंधा, व बेल्हान्त में सैकड़ो लोगो ने सड़क किनारे खड़े होकर अपने दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन किये. उनका अंतिम संस्कार सोन व कोयल नदी के संगम पर किया गया। 10 किमी की शव यात्रा में हजारो लोग मौजूद थे. इस दुख की घड़ी में भवनाथपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्यासी केपी यादव, विश्रामपुर विधानसभा के जेवीएम प्रत्याशी पति अभिमन्यु सिंह, निर्दलीय प्रत्यासी नरेश सिंह, पलामू युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक, भाजपा नेता चिंटू दुबे, घूरन राम, धनबाद से सुधीर दुबे, सहित कई लोग शामिल थे. अजय दुबे के पार्थिव शरीर को पिता ददई, भाई अभय दुबे, भाई अविनाश दुबे व पुत्र पुर्णेद्र शेखर ने कन्धा दिया. पुर्णेद्र शेखर ने शव को मुखाग्नि दिया. परिवार में माता दुलारी देवी, पत्नी चित्रा देवी व पुत्री निक्की, निधी का रो रो कर बुरा हाल है.

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo