पलामू : बिहार के सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित पलामू जिले के पिपरा बाजार में शनिवार की शाम एके 47 से फायरिंग कर माओवादियों ने जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख पति मोहन गुप्ता सहित की दो हत्या कर दी. इस घटना में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है. उनकी स्थिति गंभीर बतायी गयी है. घटनास्थल पर माओवादियों द्वारा पर्चा भी छोड़ा गया है. मौके से पुलिस ने 9 खोखा बरामद किया है. घटना के बाद प्रभावित परिवार में चीख पुकार मच गयी है. पुलिस नक्सलियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी तेज कर दी है.
8 से 10 राउंड हुई फायरिंग
ग्रामीणों के अनुसार मोहन गुप्ता को एके 47 से 8-10 गोली मारी गई. मोहन गुप्ता कई वर्षों से नक्सलियों के निशाने पर रहे थे. शनिवार की देर शाम पिपरा बाजार में मोहन गुप्ता एक फल दुकान पर खड़ा होकर चाय पी रहे थे. इसी दौरान में बाइक सवार नक्सलियों ने उन्हें टारगेट कर एके 47 से फायरिंग की. बाद में दहशत फैलाने के उद्ेश्य से भी फायरिंग की, जिससे आस-पास खड़े लोगों को भी गोली लगी. इससे फल व्यवासी सूरज सोनी, नीरज सोनी और गोलु कुमार को भी गोली लगी.
मौके पर हुई मोहन गुप्ता की मौत
मौके पर ही मोहन गुप्ता की मौत हो गयी, जबकि फल व्यवसायी सूरज सोनी को इलाज के लिए लाने के दौरान मौत हो गयी. इस घटना में गंभीर गोलू कुमार और राज कुमार सोनी की स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है. उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेजा गया है.
2012 से मोहन गुप्ता की हत्या में थे नक्सली
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 2012 में भी मोहन गुप्ता पर माओवादियों ने हमला किया था. उनकी कार को गोलियों से छलनी कर दिया गया था. नक्सलियों के खात्मा के लिए मोहन गुप्ता ने पिपरा थाना भवन बनवाया था. अक्सर नक्सली उनकी हत्या के प्रयास में रहते थे. आज अपने मनसूबे में कामयाब हो गए.