पलामू : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिश्रामपुर विधानसभा के पांडू प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा की भाजपा ने जो कहा, वो किया है. अब पूरे भारत में एक ही संविधान होगा. जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश में एक ही संविधान होगा. अयोध्या की भूमि पर अब भव्य राम मंदिर बनेगा. हमने चुटकी बजाकर तीन तलाक को समाप्त कर दिया. बताते चलें कि प्रथम चरण की 13 सीटों पर प्रचार के लिए अब तक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मत्री नितिन गडकरी झारखंड आ चुके हैं.
राजनाथ
सिंह ने कहा- लोग कहते थे कि भाजपा वाले केवल कहते हैं, करते नहीं हैं. लोकसभा चुनाव में बहुमत आने पर हमने जो कहा वो पूरा किया. देश को मजबूत
बनाना है. भाजपा का प्रयास है कि हिंदुस्तान में हर व्यक्ति के पास अपना घर
हो. हमलोगों ने दूसरों से ज्यादा तेजी से काम किया है. 2022 समाप्त
होते-होते एक भी परिवार ऐसा नहीं बचेगा, जिसे अपना घर ना मिले.
उन्होंने कहा- गरीबों ने कभी सोचा नहीं था कि घर में गैस सिलेंडर आएगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनके प्रयास से झारखंड में लाभुकों को गैस सिलेंडर के साथ चूल्हा भी दिया गया. ये भी हमारी सरकार का फैसला है कि लोगों को कुएं से पानी खींच कर नहीं लाना पड़े. हम घर-घर में नल लगवाएंगे. गांव-गांव में बिजली पहुंची है.

राजनाथ सिंह ने कहा- नक्सल गतिधियों से काफी राहत मिली है. नक्सली चुनाव में थोड़ा हरकते कर रहे हैं. पर सीने का बटन खोल, बंदूक लेकर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी. फिर से कहना चाहता हूं कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. नक्सली अपनी हरकतों से बाज आए. अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. पाकिस्तान में आतंकवाद उद्योग बन गया है. हमारी सरकार बनने के बाद काश्मीर को छोड़ कर पूरे देश में कहीं भी बड़ी आतंकवादी घटना नहीं हुई. आंतकवाद के खात्मे के मुद्दे पर सारी दुनिया एकमत है. झारखंड राज्य के विकास के लिए जितना हो सका, हमने किया है.